फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पटवारखानों पर ताले लटके होने से सभी कार्य ठप, लोग परेशान

Thu, 25 Jan 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24. सोनीपत लघु सचिवालय में हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे हुए पटवारी व कानूनगो। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। वेतनमान में बढ़ोतरी व अन्य मांगों को लेकर सरकार से खफा पटवारियों व कानूनगो ने हड़ताल 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। 3 जनवरी से लगातार जारी हड़ताल की वजह से आम आदमी परेशान है। लोगों के रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, इंतकाल समेत कई काम पूरी तरह से ठप पड़े हैं। सरकार की ओर से पटवारियों व कानूनगो की मांगों को अनदेखा कर रही है। जिसकी वजह से उन्हें हड़ताल बढ़ानी पड़ रही है।
विज्ञापन


दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिले में 79 पटवारी व 20 कानूनगो हड़ताल पर है। पटवारखानों पर ताले लटके होने के कारण सभी कार्य ठप पड़े हैं। राजस्व विभाग को रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। हड़ताल की वजह से तहसील कार्यालयों में वीरवार को 113 रजिस्ट्री हो सकी।
जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि सरकार की ओर से पटवारियों व काननूगो को बरगलाया जा रहा है। 4 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री ने वार्ता कर उनका पे ग्रेड 3200 करने का वादा करते हुए 10 दिन की हड़ताल समाप्त करवाई थी। उसके बाद भी सरकार ने वादा पूरा नहीं किया। पटवारियों और कानूनगो को पहले की तरह 2400 रुपये पे ग्रेड मिल रहा है। वादा पूरा न करने के चलते पटवारियों व कानूनगो में रोष व्याप्त है। सरकार से वार्ता के न होने के कारण एसोसिएशन के आह्वान पर 31 जनवरी तक हड़ताल बढ़ानी पड़ रही है। धरना स्थल पर एसोसिएशन के सचिव नितेश, युद्धवीर, संदीप धनखड़, रवि लाकड़ा, सुमित आंतिल समेत अन्य पटवारी व कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 24. सोनीपत लघु सचिवालय में हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे हुए पटवारी व कानूनगो। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें