फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गायक राजकिशन के नाम से जाना जाए अगवानपुर का स्कूल : कादियान

Wed, 25 Feb 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विधानसभा के बजट सत्र में क्षेत्र के मुद्दों पर बात करते गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान। स्रो
विज्ञापन
गन्नौर। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान ने बुनियादी ढांचे के विकास के साथ गन्नौर की सांस्कृतिक पहचान को सम्मान दिलाने की वकालत की।
विज्ञापन

उन्होंने सोनीपत, पानीपत और रोहतक जिलों की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए खुबड़ू हेड से रोहतक तक जेएलएन और भालौठ सब ब्रांच नहरों के बीच पक्की सड़क निर्माण की मांग उठाई। साथ ही गन्नौर की माटी के लाल और मशहूर लोक गायक स्वर्गीय राजकिशन अगवानपुरिया का मुद्दा उठाया।
विधायक कादियान ने कहा कि खुबड़ू हेड से रोहतक तक जेएलएन और भालौठ सब ब्रांच नहरों के बीच पक्की सड़क बनेगी तो सोनीपत, पानीपत और रोहतक जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। दर्जनों गांवों के किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ होगा और उन्हें लंबी दूरी तय करने की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन



रेलवे ब्रिज और रुके प्रोजेक्ट्स पर घेरा
सदन में विधायक ने बीएसटी रेलवे ब्रिज पर रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि खेड़ी, पांची और गढ़ी झंझारा रोड पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को आए दिन जाम का सामना करना पड़ता है। इसे आरयूबी बनाकर सुलझाया जा सकता है।
राजकिशन अगवानपुरिया को मिले राजकीय सम्मान
देवेंद्र कादियान ने प्रस्ताव दिया कि अगवानपुर गांव के राजकीय स्कूल का नाम राजकिशन अगवानपुरिया के नाम पर रखा जाए। साथ ही सरकार से मांग कर उन्हें प्रदेश के लख्मीचंद संस्कृति रत्न या मेहर सिंह संस्कृति रत्न से सम्मानित किया जाए। कहा कि राजकिशन ने हरियाणा की संस्कृति को देश-दुनिया में पहचान दिलाई है उन्हें यह सम्मान देना पूरे क्षेत्र का सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें