फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 10 से 15 जुलाई तक रोहतक में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

Thu, 27 Jun 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में अग्निवीर व नियमित श्रेणियों के लिए 10 से 15 जुलाई तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें सैनिक नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, आरटी जेसीओ, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर कार्यालय सहायक व स्टोर कीपर तकनीकी, 8वीं व 10वीं पास अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर जनरल ड्यूटी पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

रोहतक सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक दीपक कटारिया ने बताया कि भर्ती रैली के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए वर्णित दस्तावेजों के अलावा एडमिट कार्ड व आधार कार्ड लाना अनिवार्य रहेगा। सामान्य प्रवेश परीक्षा पास करने व भर्ती रैली के लिए चुने गए उम्मीदवार अपने यूजर नेम व पासवर्ड की सहायता से सेना की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन से 27 जून से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय परेशानी आने पर 9 जुलाई तक सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सेना में भर्ती निशुल्क व मेरिट के आधार पर की जा रही है। उम्मीदवार किसी भी दलाल के बहकावे में न आएं। साथ ही वह प्रदर्शन बढ़ाने वाली नशीली दवाओं का सेवन न करें। यदि कोई उम्मीदवार ऐसा करता है या उनके पास ऐसी कोई वस्तु बरामद होती है तो उन्हें चयन से वंचित कर दिया जाएगा। भले ही उन्होंने परीक्षा पास की हो। दीपक कटारिया ने बताया कि बाहर से आने वाले उम्मीदवार रैली के दौरान ठहरने के लिए पूरी धाम धर्मशाला, जोरावर सिंह जैन, राजपूत, सैनी, छोटूराम धर्मशाला व धोबी धर्मशाला में संपर्क कर सकते हैं। वह किसी भी प्रकार की सहायता के लिए भर्ती कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 01262-253431 व 8901384498 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें