फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाल-चाल जानने के बाद मैसेज भेजकर कराया क्लिक, खाते से उड़ाए 29750 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बजाना खुर्द के किसान के पास फोन कर हाल-चाल जानने के बाद उसके मोबाइल पर मैसेज भेजकर खाते से 29 हजार 750 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बजाना खुर्द के सुरेश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक गन्नौर में है। 6 मार्च को उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि सुरेश क्या हाल है, मेरे को पहचाना क्या। इसके बाद व्यक्ति ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और उससे कहा कि उसके फोन पर एक मैसेज आएगा। उस व्यक्ति की बातों में आकर जैसे ही उसने मैसेज पर क्लिक किया तो उसके खाते से तीन बार में 25000, 3750, 1000 रुपये निकल गए। तब उसे ठगी का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें