गांव कुमासपुर रोड पर आयोजित सेवानिवृत्ति की पार्टी में एक युवक ने हवाई फायर कर दिए, जिसका वीडियो वायरल हो गया। मुरथल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुरथल थाना की एक टीम मुरथल गांव में गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस टीम को सूचना मिली कि मुरथल के राहुल ने कुमासपुर रोड पर जयभगवान की सेवानिवृत्ति पर आयोजित पार्टी में हवाई फायर किए हैं। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस टीम ने व्हाट्सएप पर वीडियो देखा। इसमें दिखाई दिया कि एक युवक लाल रंग की गाड़ी में आया। उसने कार के अंदर से दो हवाई फायर किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।