पुलिस की गिरफ्त में गोली मारने के दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी मालिक देव बंसल पर फायरिंग करने के दोनों नकाबपोश आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी सगे भाई हैं जिन्होंने काम न मिलने और मामूली कहासुनी के बाद रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-7 निवासी देव बंसल गन्नौर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी चलाते हैं। वीरवार शाम वह कार से अपनी फैक्टरी से लौट रहे थे।
इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाड़ी के शीशा नीचे उतरवाकर उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी जांघ में लगी जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।