फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या करने का आरोपी झज्जर में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से युवक का अपहरण कर खरखौदा के खुरमपुर गांव में लाकर हत्या करने के मामले में शामिल आरोपी को झज्जर की पुलिस ने बुधवार को दुलिना चौकी क्षेत्र से अवैध हथियार व गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी रवींद्र सोनीपत के पिथौपरा (प्रीतमपुरा) का है। अब खरखौदा पुलिस उसे जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।
विज्ञापन

गांव खुरमपुर में एक ढाबे के पीछे 30 जुलाई को एक युवक का गोलियों से छलनी शव मिला था। युवक की पहचान दिल्ली के सुभाष नगर निवासी गौतम कोहली (28) के रूप में हुई थी। गौतम कोहली कस्टम सामान का क्लीयरेंस करवाने का काम करता था। उसके पिता चंद्रप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने दिल्ली नजफगढ़ निवासी मनोज शौकिन पर साथियों के साथ मिलकर गौतम का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया था। यह मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा था। इस मामले में खरखौदा पुलिस ने गौतम कोहली की रेकी करके उसकी जानकारी मनोज शौकीन को देने के आरोप में अशोक नगर दिल्ली निवासी ई-रिक्शा चालक मुकेश चोपड़ा को गिरफ्तार किया था, जो पहले गौतम के कार्यालय में ही चाय-पानी देने का काम करता था। मुकेश चोपड़ा को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। इस इस मामले में शामिल आरोपी रवींद्र को झज्जर पुलिस ने अवैध हथियार व घटना में प्रयुक्त गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है।
वर्जन
दिल्ली के युवक की हत्या में शामिल आरोपी को झज्जर में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे स्थानीय पुलिस जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी, ताकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विवेक मलिक, थाना खरखौदा एसएचओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें