गोहाना। शहर थाना पुलिस ने सेब खरीदारी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में जींद के न्यू सब्जी मंडी निवासी आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया है।
गांव रामगढ़ निवासी फल व्यापारी गुलाब ने 13 अगस्त 2024 को शिकायत दी थी कि वह शुभम से सेब मंगाते थे और राशि ऑनलाइन उनके खाते में जमा करवा देते थे। इस तरह शुभम ने उनके 14.50 लाख रुपये ऐंठ लिए थे और जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया और उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
चलन में बंद हो चुकी नकदी के साथ पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लिया
सोनीपत। सदर थाना पुलिस ने चलन में बंद हो चुके लाखों रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन रिमांड पर लिया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद बुधवार को अपनी टीम के साथ राठधना रोड पर गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि राठधना रोड स्थित होटल में एक युवक के पास पुरानी करंसी के नोट है। होटल में छापा डालने के बाद वहां से नई दिल्ली स्थित नई बस्ती निवासी सुरेश व उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव पावला निवासी प्रदीप गिरफ्तार किया था। उसके पास से 17,97,500 रुपये बरामद किए थे। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद