सोनीपत। सदर थाना पुलिस ने तीन नाबालिग सहेलियों का अपहरण करने व अभद्रता के मामले में आरोपी सदर थाना क्षेत्र के रहे वाले लोकेश उर्फ कैरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
सदर थाना क्षेत्र के ग्रामीण ने 1 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी अपनी सहेलियों के साथ जन्मदिन मनाने गई थी। तीनों घर नहीं लौटीं। उन्होंने शक जताया कि लोकेश उर्फ कैरा उनकी बेटी व सहेलियों का अपहरण करके ले गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लड़कियों को बरामद कर लिया था। पता लगा था कि आरोपी उन्हें रोहतक व अन्य स्थानों पर ले गया था। पुलिस ने मामले में 12 पॉक्सो भी धारा लगाई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद