गन्नौर में जीटी रोड चौक पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करती एसीपी गीता फोगाट व बड़ी थ
गन्नौर । दंगल गर्ल गीता फोगाट शनिवार को एक्शन मोड में नजर आईं। बड़ी थाना प्रभारी की भूमिका निभा रहीं सोनीपत कमिश्नरेट की एसीपी गीता ने वाहन चालकों को कानून का पाठ पढ़ाया। उनकी टीम ने जीटी रोड चौक पर 20 वाहनों के चालान किए। 12 वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगी मिली थी।
एएसआई शर्मिला ने बताया कि एसीपी गीता फोगाट और जीटी रोड चौकी प्रभारी सोहन के नेतृत्व में शनिवार को 20 वाहनों के चालान किए गए हैं। 2 चालान गलत पार्किंग के, 2 बिना नंबर प्लेट के, 2 बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के के अलावा 12 काली फिल्म लगे हुए हैं। इनके अलावा कागजात पूरे न होने पर 4 वाहनों को पुलिस स्टेशन में बंद किया गया।
इस कार्रवाई के बारे में एसीपी गीता ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि 18 साल से कम उम्र और बिना लाइसेंस वाले लोग वाहन लेकर न निकलें। सड़क को रेस ट्रैक न समझें। यातायात के नियमों का पालन करें।
गन्नौर में जीटी रोड चौक पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करती एसीपी गीता फोगाट व बड़ी थ