फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में नेशनल हाईवे 44 पर हादसा: कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत

Mon, 27 Nov 2023 11:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक रविवार रात को बाइक पर सवार होकर पटेल नगर में अपने दोस्त की शादी में दावत खाने गए थे। वापस लौटते समय जब वह बहालगढ़ चौक पर पहुंचे तो इसी दौरान कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 स्थित बहालगढ़ चौक पर देर रात दोस्त की शादी में दावत खाकर बाइक पर लौट रहे तीन युवकों को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला फर्रुखाबाद के गांव नंगला मान पट्टी निवासी अजीत उर्फ विकेंद्र, शाहजहांपुर के गांव भैसठा खुर्द निवासी सतपाल उर्फ पप्पू व भडेरी निवासी परमजीत फिलहाल दिल्ली के गांव सिंघु में रहते थे। वह तीनों रविवार रात को बाइक पर सवार होकर सोनीपत के पटेल नगर अपने दोस्त की शादी में दावत खाने गए थे। रात को वह खाना खाकर दो बजे वापस गांव सिंघु जा रहे थे। जब वह बहालगढ़ चौक पर पहुंचे तो इसी दौरान कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुंडली स्थित फैक्टरी में दो युवक बनाते थे बर्तन
हादसे का शिकार हुए युवक कुंडली स्थित फैक्टरी में काम करते थे। परमजीत और सतपाल बर्तन बनाने का काम करते थे। साथ ही अजीत उर्फ विकेंद्र फैक्टरी खाना बनाने का काम करते थे। तीनों युवक अविवाहित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें