फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में जींद रोड पर हादसा: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, पिता-पुत्र गंभीर

Tue, 19 Mar 2024 03:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर हैं। हादसा ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते समय हुआ। गोहाना के गांव महमूदपुर निवासी प्रवेश अपनी पत्नी प्रोमिला व दो बेटों के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे था।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में गोहाना-जींद रोड पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए खानपुर कलां महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसा ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते समय हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंची गोहाना शहर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


गोहाना के गांव महमूदपुर निवासी प्रवेश अपनी पत्नी प्रोमिला (25) व दो बेटों के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। गोहाना-जींद रोड पर खंदराई मोड़ के पास वह जब मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक कर रहे थे, तभी ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर मोड़ दिया। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक गिर गई और ट्राली का पहिया मां प्रोमिला व पांच बर्षीय बेटे के ऊपर से उतर गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रवेश व उनका एक वर्षीय बेटा पूरव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत देखते हुए उपचार के लिए खानपुर कला महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
हादसे की सूचना मिलते ही गोहाना शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें