सोनीपत से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में सवार होते समय पैर फिसलकर गिरने से छात्रा की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच करने पर छात्रा के पास से मिले वोटर कार्ड से उनकी पहचान गांव महलाना निवासी दीक्षा (21) के रूप में हुई।
सोनीपत के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर सवारी गाड़ी में सवार होते हुए गिरने से छात्रा की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। छात्रा के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
शुक्रवार सुबह प्लेटफार्म नंबर-1 पर दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में सवार होते समय पैर फिसलकर गिरने से छात्रा की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच करने पर छात्रा के पास से मिले वोटर कार्ड से उनकी पहचान गांव महलाना निवासी दीक्षा (21) के रूप में हुई। छात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा थी। छात्रा सुबह गांव से दिल्ली जाने के लिए सोनीपत स्टेशन पर पहुंची थी। रेलवे पुलिस ने पहचान पत्र के आधार पर छात्रा के परिजनों को मामले की जानकारी दी है। छात्रा के परिजनों के आने के बाद ही उनके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।