फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला बनेंगे अगला सीएम : पूर्व मंत्री

Wed, 11 Mar 2026 07:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
युवा सम्मेलन को लेकर गोहाना में बैठक करते इनेलो पदा​धिकारी। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। नरवाना में 23 मार्च को होने वाले युवा सम्मेलन को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल की बैठक बुधवार को स्थानीय नेता अतुल मलिक के कार्यालय में हुई। गोहाना, बरौदा और गन्नौर हलके के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसमें सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की।

जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा ने कहा कि अभय सिंह चौटाला प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। प्रदेश की राजनीति में अब एक तूफान आ चुका है। मौजूदा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। नरवाना का युवा सम्मेलन इस बदलाव की बड़ी शुरुआत बनेगा।
विज्ञापन


पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने कहा कि आज प्रदेश में मुख्यमंत्री की नहीं चल रही। किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसान की तकलीफ को अगर कोई समझता है तो वह इनेलो है। असली विपक्ष की भूमिका इनेलो निभा रही है। 23 मार्च को लाखों की संख्या में युवा नरवाना पहुंचकर सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकेंगे।
विज्ञापन


नरवाना सम्मेलन को लेकर युवाओं में भारी जोश और उत्साह है। पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में इनेलो 50 प्रतिशत युवाओं को टिकट देने का काम करेगी। सोनीपत से आए प्रभारियों ने भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें