टीकाराम गर्ल्स कॉलेज में हरी झंडी दिखाकर एनएसएस कैंप का शुभारंभ करतीं प्राचार्य गीता। स्रोत: कॉ
सोनीपत। गांव महलाना में बुधवार को टीकाराम कन्या महाविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर की शुरुआत हुई। यूनिट एक की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. दिव्याश्री और यूनिट दो की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. आशा रानी के संयोजन में 103 स्वयंसेविकाएं इसमें भाग लेंगी। शिविर की शुरुआत में प्राचार्य गीता ने छात्राओं को अनुशासन में रहते हुए समाज कल्याण के लिए प्रेरित किया। शिविर के पहले दिन छोटू राम आर्य कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ़ उषा दहिया ने स्वयंसेविकाओं को व्यक्तित्व विकास के बारे में जागरूक किया। संवाद