फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: आप नेता अनुराग ढांडा बोले- भाजपा कार्यालय में लिखी जाती है जांच की स्क्रिप्ट, नेता तय करते हैं पात्र

Thu, 05 Oct 2023 06:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

आप नेता अनुसार ढांडा ने कहा कि सरकार इस गलतफहमी में न रहे कि आप के नेताओं को जेल में डालने पर पार्टी के नेता विरोध नहीं करेंगे। सरकार जितना दबाने की कोशिश करेगी आप की साख उतनी ही बढ़ती जाएगी। ढांडा ने कहा कि सरकार नहीं जानती कि आप के नेता शहीद भगत सिंह के अनुयायी हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र की मोदी सरकार देश में लोकतंत्र को बदलकर तानाशाही लाना चाहती है। सरकार की पोल खोलने वालों की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्हें जेल में डाला जा रहा है। किसी की जांच की स्क्रिप्ट पहले भाजपा कार्यालय में लिखी जाती है। पात्र भी उनके नेता तय करते हैं। बेकसूल लोगों को कुचला जा रहा है। हजार बार छापा मारने के बाद भी इनकी एजेंसियों को कुछ नहीं मिल रहा। इसके बावजूद चुनाव में हार के डर से जोर जबरदस्ती की जा रही है। यह बातें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने वीरवार को जिला बार एसोसिएशन की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी 10 अक्तूबर को संविधान बचाओ मार्च निकालेगी
उन्होंने कहा कि भाजपा ख्याली घोटाले बनाकर अपनी ही कहानी गढ़ रही है। एक हजार छापे मारने के बावजूद तथाकथित शराब घोटाले में एक रुपये की भी गड़बड़ी भाजपा सिद्ध नहीं कर पाई है। न ही एक रुपये की बरामदगी की जा सकी है। निर्दोष नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने सरकार को चुनौती दी कि दो कांस्टेबल अगर भाजपा के किसी एक पार्षद के पास भी भेज देंगे तो करोड़ों रुपये बरामद हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार इस गलतफहमी में न रहे कि आप के नेताओं को जेल में डालने पर पार्टी के नेता विरोध नहीं करेंगे। सरकार जितना दबाने की कोशिश करेगी आप की साख उतनी ही बढ़ती जाएगी। ढांडा ने कहा कि सरकार नहीं जानती कि आप के नेता शहीद भगत सिंह के अनुयायी हैं। सरकार एक संजय सिंह को जेल में डालेगी तो हजार संजय सिंह सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का बुरा समय शुरू हो गया है। उनके नेता बौखला हुए हैं। इंडिया गठबंधन बनने के बाद भाजपा के मन में लगातार हार का डर बढ़ता जा रहा है। ढांडा ने कहा कि आप 10 अक्तूबर को संविधान बचाओ मार्च निकालेगी, जिसमें हरियाणा और दिल्ली के वकील शामिल होंगे। मार्च दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक पैदल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें