फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो पिस्तौल और 20 कारतूस के साथ युवक और सप्लायर गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :28: सोनीपत सीआईए पुलिस की तरफ से पकड़े गए आरोपी टीम के साथ। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। सीआईए सेक्टर-27 की टीम ने अवैध पिस्तौल और 20 कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक से पिस्तौल मिली है तो दूसरे पर मुहैया करवाने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी गांव घसौली निवासी प्रदीप और मलिकपुर निवासी निशांत उर्फ निशु हैं। पुलिस ने निशांत को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि क्राइम यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि लड़सौली गांव फ्लाईओवर के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहा है। टीम ने मौके पर पहुंच कर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से दो पिस्तौल और 20 कारतूस मिले। आरोपी गांव घसौली निवासी प्रदीप था।
आरोपी ने बताया कि उसे पिस्तौल गांव मलिकपुर निवासी निशांत उर्फ निशु ने दिए थे। पुलिस ने निशांत को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से निशांत को रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें