फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गाड़ी पार्क करने को लेकर युवक पर जानलेवा हमला

Tue, 16 Dec 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड पर लड़सौली गांव के निकट स्थित एक निजी गार्डन में आयोजित शादी समारोह में गांव सैय्या खेड़ा निवासी रोहित पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर तीन नामजद आकाश उर्फ निक्की, राहुल उर्फ मोंटी और प्रिंस समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि 14 दिसंबर की रात करीब आठ बजे वह अपने दोस्त हिमांशु खुराना की शादी में कनक गार्डन पहुंचे थे। वहां गाड़ी पार्क करने को लेकर उनकी आकाश उर्फ निक्की, प्रिंस और राहुल उर्फ मोंटी से कहासुनी हो गई। वह गार्डन के अंदर चला गया तो कुछ देर में तीनों अपने अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियो में डंडे व फरसे लेकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने डंडे व फरसे से उनके सिर, हाथ और पैरों पर वार किए। बड़ी थाना पुलिस ने आरोपी आकाश उर्फ निक्की, प्रिंस और राहुल उर्फ मोंटी सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें