फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

Mon, 04 May 2026 08:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुरखास अड्डा क्षेत्र में देर रात कुम्हार गेट निवासी युवक सागर पर चाकू से हमला कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर उसकी हालत गंभीर देखकर उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


कुम्हार गेट निवासी सागर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि शनिवार देर रात वह अपने भाई विक्रांत के साथ ज्ञान नगर से घर लौट रहे थे। जब वह पुरखास अड्डा के पास पहुंचे तो दो युवकों ने उनको रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर उनका विवाद हो गया।
सागर ने बताया कि इस दौरान एक आरोपी ने चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया जबकि दूसरे ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गा। उनके भाई ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीपीएस खानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें