फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के कर्मी को दिल्ली से कुंडली बुलाकर कंप्यूटर का सामान ले उड़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में कंपनी के कर्मी को कुंडली बुलाकर एक युवक उसे झांसा देकर हजारों रुपये कीमत का कंप्यूटर का सामान लेकर भाग गया। कंप्यूटर का सामान ऑनलाइन बुक कराकर युवक ने डिलिवरी देने के लिए कुंडली क्षेत्र में एकांत स्थान पर बुलाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली की जहांगीरपुरी निवासी अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह जेआरएम इंफोटेक कंप्यूटर कंपनी में काम करता है। कंपनी दिल्ली के वजीरपुर स्थित आईपी टावर में है। एक युवक ने उनकी कंपनी से कंप्यूटर का सामान ऑनलाइन बुक कराया था। सामान के डिलिवरी के लिए उसने कुंडली के औद्योगिक क्षेत्र का पता दिया। अमित कुमार ने बताया कि आरोपी जीटी रोड पर एक स्थान की लोकेशन भेज दी। वह लोकेशन के आधार पर पहुंचा तो युवक वहां पर खड़ा मिल गया। उसने कहा कि थोड़ी दूरी पर उसका भाई बैठा है वहां से उसका भुगतान कर देगा। वह उसे झांसा देकर सेरसा विद्युत केंद्र के अंदर ले गया। युवक ने अपने भाई को विद्युत केंद्र में अधिकारी बताकर उसे झांसे में लिया था। वहां से मौका पाकर उसका बैग लेकर भाग गया। उसने पुलिस को शिकायत दी। अमित कुमार ने बताया कि बैग में कंप्यूटर का करीब 75 हजार रुपये का सामान था। पुलिस ने अमित के बयान पर अज्ञात के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें