फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गुरुग्राम की महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप

Sat, 13 Dec 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वैवाहिक वेबसाइट पर रिश्ते की तलाश कर रही गुरुग्राम की तलाकशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी झज्जर का रहने वाला अजय है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तलाक के बाद उसने दो बेटियों के साथ नया जीवन शुरू करने के लिए एक वैवाहिक वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई थी। इसी प्लेटफॉर्म पर उसकी पहचान अजय दलाल से हुई। अजय ने खुद को तलाकशुदा बताया और दावा किया कि वह भी दो बेटियों का पिता है। अजय ने शादी का भरोसा दिलाया।

महिला का आरोप है कि 16 अक्तूबर को अजय ने मिलने के बहाने उन्हें कुंडली क्षेत्र में बुलाया और ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को बिना कपड़ों के अजय के साथ पाया। महिला का कहना है कि उसने उनकी मर्जी के खिलाफ सेक्टर-61 कुंडली में यौन शोषण किया है।
विज्ञापन


आरोप है कि जब वह अस्पताल में भर्ती थी तो वहां भी अजय ने नशे की हालत में उसके साथ गलत काम किया। महिला का आरोप है कि अजय के पास लाइसेंसी पिस्तौल है और वह बार-बार उसे मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें