फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सरकारी कर्मी कूड़ा उठाने आए तो बनी तनावपूर्ण स्थिति

Wed, 06 May 2026 08:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
पूर्व नप पार्षद बोले हड़ताल खत्म न होने देना कांग्रेस की चाल, सरकार करे हस्तक्षेप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से पांच वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। एक ओर जहां कचरे का उठान नहीं होने से शहरवासी परेशान हैं वहीं निगम के तहत आने वाले अधिकतर क्षेत्रों के घरों में भी कूड़ा लेने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं।
बाजारों और पांच वार्डों में सफाई नहीं होने से गंदगी ही गंदगी नजर आने लगी है। सड़कों पर करीब पांच टन से ज्यादा कूड़ा बिखरा पड़ा है। वार्ड नंबर 1, 2, 11, 12 व 13 में कई दिन से कूड़े का उठान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेता एवं पूर्व नप पार्षद रविंद्र दिलावर ने बताया कि वार्ड-2 के कुम्हार गेट स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में जब सरकारी कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए पहुंचे तो यूनियन कर्मी भी आ गए। इसके बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।
रविंद्र ने आरोप लगाया कि यह नगर निगम चुनाव के चलते यह विपक्ष की चाल हो सकती है। यही वजह है कि कर्मचारी हड़ताल खत्म करने के लिए राजी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को मामले में जल्द हस्तक्षेप करना चाहिए। सफाई कर्मचारियों की उचित मांगों को लेकर जल्द बैठक कर पूरा करवाया जाए।
दूसरी ओर कांग्रेस ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए पुरखास अड्डे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारी आज अर्धनग्न होकर करेंगे प्रदर्शन
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर दमकल कर्मचारियों की चल रही राज्यव्यापी हड़ताल का बुधवार को 29वां दिन रहा। नगर निगम कार्यालय परिसर में 93 दमकल कर्मियों के साथ नगर पालिका कर्मचारी संघ के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को संयुक्त रूप धरना देकर सरकार की हठधर्मिता के प्रति रोष जताया।
विज्ञापन

दमकल यूनियन के जिला प्रधान राजीव खत्री ने बताया कि कर्मचारी वीरवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे और शुक्रवार को बाइकों पर सवार होकर शहर में रोष मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें