फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंचायती जमीन के विवाद में सरपंच के पति की कार और घर पर हमला

Wed, 06 May 2026 08:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। गांव भंडेरी में सरपंच के पति की कार और घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार-पांच हमलावरों ने कार और घर के शीशे तोड़ दिए। ग्रामीणों को इकट्ठा होते देखकर आरोपी फरार हो गए। मामला पंचायती जमीन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। गांव भंडेरी की सरपंच सोनिया के पति प्रदीप अपने साथी आनंद के साथ कार में सवार होकर गोहाना आ रहे थे। जब वे गांव आहुलाना में जम्मू-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के पास पहुंचे तो हमलावरों ने स्कॉर्पियो लगाकर उनका रास्ता रोक लिया।
प्रदीप गाड़ी मोड़कर अपने गांव स्थित घर पहुंच गए। हमलावर उनका पीछा करते वहां पहुंचे और कार के शीशे तोड़ दिए। साथ ही घर की खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान फायरिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है लेकिन पुलिस को मौके से गोली चलने का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पंचायती जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 30 अप्रैल को जमीन की बोली होनी थी जो टल गई थी। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें