फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टक्कर के बाद बाइक सवार महिला के पैरों से उतरी तेज रफ्तार बस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जीटी रोड पर कुमासपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल हो गई। बस का अगला पहिया मोनिका के दोनों पैरों के ऊपर से उतर गया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की ली है।
विज्ञापन

गांव खेवड़ा निवासी आजाद सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनकी शादी की सालगिरह थी। वह परिवार के साथ मुरथल स्थित ढाबे खाना खाने गए थे। रात को वापस लौटते समय वह अपनी ममेरी बहन मोनिका के साथ बाइक पर घर जा रहे थे। कुमासपुर फ्लाईओवर पार करने के बाद पीछे से तेज रफ्तार बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोनिका सड़क पर गिर गई और बस का अगला पहिया उसके दोनों पैरों के ऊपर से उतर गया। वह भी बाइक सहित दूर सड़क पर जा गिरा। हादसे में उन्हें भी चोटें आईं और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने दोनों घायलों को संजोग अस्पताल पहुंचाया। मोनिका की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। आजाद ने बताया कि बस के मालिक की तरफ से उनके इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया जा रहा था। अब उन्होंने मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें