फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दीपालपुर में अपनी ससुराल आए व्यक्ति की जहर खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव दीपालपुर में अपनी ससुराल आए एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या की ली। व्यक्ति की पत्नी अनबन के चलते अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने व्यक्ति के पास से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

गांव मटिंडू निवासी संजीव (30) की शादी गांव दीपालपुर में हुई थी। संजीव की पत्नी से अनबन हो गई थी। जिसके चलते उसकी पत्नी लंबे समय से अपने मायके में रह रही थी। संजीव अपनी ससुराल आया और पत्नी को ले जाने की बात कहने लगा। उसके मना करने पर उसने जहर निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्र्टम कराया। पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए अपने बच्चों से प्यार करने की बात कही है। मामले के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि व्यक्ति ने ससुराल में जहर निगल लिया था। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें