फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की कार में लिफ्ट लेकर बैठा युवक, अपने परिचित को बुलाकर पिस्तौल दिखाकर कार, 54000 रुपये व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दोस्त की कार में लिफ्ट लेकर बैठे युवक ने अपने परिचित को बुलाकर पिस्तौल के बल पर उससे कार, 54000 रुपये व मोबाइल लूट लिया। आरोपियों ने गांव रहमाणा-ट्राली रोड पर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित कार में सवार होकर अपनी बहन के घर पैसे देने जा रहा था। आरोपियों ने युवक के सिर में पिस्तौल का बट मारकर उसे घायल भी कर दिया। पीड़ित ने एक ग्रामीण का फोन लेकर मामले से परिजनों व पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गांव ब्राह्मणवास (औरंगाबाद) के रहने वाले हरिओम ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार रात को अपनी कार में सवार होकर लहराड़ा गांव में विवाहित अपनी बहन के घर जा रहा था। हरिओम ने बताया कि जब वह बहालगढ़ चौक पर पहुंचा तो उसका दोस्त गढ़ी ब्राह्मणन निवासी कृष्ण उर्फ सोनू उसे मिल गया। कृष्ण भी उनके साथ गाड़ी में सवार हो गया। उसने सोनीपत शहर में आने के बाद हरिओम से कहा कि वह उसे गढ़ी ब्राह्मणन छोड़कर आ जाए। जिसके बाद वह गढ़ी ब्राह्मणान पहुंचे तो कृष्ण ने कहा कि बड़वासनी के पास ढाबे पर खाना खाने चलते हैं। कृष्ण ने अपने एक जानकार युवक दीपक को भी फोन कर बुला लिया। ढाबे पर कृष्ण व दीपक ने शराब पी ली। वहां से खाना खाने के बाद वह चलने लगे। जिसके बाद गाड़ी को कृष्ण चलाने लगा। वह गाड़ी को सुनसान जगह पर ले जाने लगा तो हरिओम ने उसे रोका और घर जाने की बात कही। हरिओम का आरोप है कि इस पर दोनों उसे धमकाने लगे। दोनों गाड़ी को रहमाणा-ट्रॉली रोड पर ले गए। वहां जाकर दीपक ने पिस्तौल निकाल ली और उसका बट मारकर उसे घायल कर दिया। कृष्ण ने भी आंख पर घूंसा मार दिया। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने जेब से 54000 रुपये निकाल लिए। साथ ही एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल व अन्य कागजात भी छीन लिए। बाद में आरोपी उसे रहमाणा-ट्राली रोड पर कार से उतारकर फरार हो गए। वह किसी तरह गांव रहमाणा पहुंचा। जहां पर जाने के बाद उसने एक ग्रामीण का फोन लेकर मामले से परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद उसका जीजा जगबीर उसको रहमाणा गांव से लेने आया। अब मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। मोहाना थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
--
युवक ने कार, मोबाइल व नकदी छीनने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में दो आरोपियों को नामजद किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महिपाल सिंह, थाना प्रभारी, मोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें