फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के मसाज पार्लर में मिली महिला ने ऐंठे करोड़ों रुपये, स्वर्णकार ने तंग होकर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
स्वर्णकार के आत्महत्या करने के मामले में विलाप करते परिजन। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। रोहतक-पानीपत हाईवे से गोहाना की तरफ आने वाली सड़क पर गोहाना के रहने वाले स्वर्णकार ने कार के अंदर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर को सिर से सटाकर गोली मार आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि स्वर्णकार को दिल्ली के एक मसाज पार्लर में डेढ़ साल पहले मिली थी महिला। उसने अब तक करोड़ों रुपये ऐंठ लिए हैं और लगातार रुपये मांगने के चलते वह परेशान चल रहा था। स्वर्णकार के आत्महत्या करने की सूचना के बाद पहुंची डीएसपी सुशीला व पुलिस टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने स्वर्णकार की पत्नी के बयान आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के सिविल रोड निवासी विनोद वर्मा (48) महम मार्ग पर वर्मा ज्वैलर्स के नाम दुकान चलाते थे। विनोद वर्मा ने मंगलवार दोपहर को रोहतक-पानीपत हाईवे से गोहाना की तरफ आने वाली सड़क पर अपनी कार रोककर लाइसेंसी रिवाल्वर सिर से सटाकर गोली मार आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से कुछ देर पहले ही परिजन उन्हें समझाकर वापस घर लौट रहे थे और रास्ते में खड़ी पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मियों को स्वर्णकार के पास रिवाल्वर होने की बात बताते हुए अनहोनी की आशंका जताई। जब पीसीआर स्वर्णकार के पास तक पहुंची तो गाड़ी में उसका शव पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना के बाद डीएसपी सुशीला व सिटी थाना प्रभारी महिपाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। विनोद वर्मा की पत्नी आशा ने दिल्ली के मसाज पार्लर में काम करने वाली महिला पर उसके पति को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया। आशा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसका पति शहर के एक-दो अन्य व्यक्तियों के साथ दिल्ली के आजादपुर में बने मसाज पार्लर में गया था। जहां पर उसकी मुलाकात ज्योति उर्फ सोनी से हुई थी। ज्योति ने उसके पति से अनैतिक संबंध बना लिए। ज्योति उसके पति को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने लगी। उसके बाद से ही उसके पति परेशान रहते थे। भतीजे सुनील ने बताया कि उसके चाचा कुछ माह से बार-बार एक ही बात कहते थे कि दिल्ली में मसाज पार्लर चलाने वाली महिला ज्योति ने उसे बर्बाद कर दिया है। वह उसको अपनी दुकान के सभी आभूषण समेत कर्ज लेकर भी उसे दे चुका है। वह अपनी पत्नी के आभूषण भी दे चुका है, लेकिन ज्योति की डिमांड बढ़ती जा रही है। परिजनों का आरोप है कि महिला उससे डेढ़ करोड़ से अधिक की नकदी व आभूषण ऐंठ चुकी है। मंगलवार की दोपहर को विनोद वर्मा दिल्ली से आए और अपने परिजनों से बातचीत करने के बाद परेशान होने की बात कहकर रोहतक की तरफ चले गए थे। जब परिजन कुछ देर बाद देखने के लिए पहुंचे तो विनोद के हाथ में पिस्तौल थी और वह गाड़ी में मृत पड़े थे। परिजनों का आरोप है कि पिछले 22 दिन से महिला स्वर्णकार को लेकर नेपाल गई हुई थी। वहां से आकर विनोद ने आत्महत्या का कदम उठाया है। पुलिस ने आशा के बयान पर ज्योति समेत अन्य के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
परिजनों का रोकर बुरा हाल
घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। विनोद के परिवार में पत्नी, दो बेटी व एक बेटा है। पत्नी गृहिणी है तो बेटे व बेटियां पढ़ाई करते हैं। परिवार के अन्य सदस्य लगातार उन्हें शांत करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वर्णकार विनोद वर्मा की पत्नी के बयान पर आरोपी ज्योति व अन्य के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है। स्वर्णकार की पत्नी का आरोप है कि महिला उसके पति को लगातार ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रही थी।
विज्ञापन

-महिपाल, एसएचओ थाना शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें