-एक माह में स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन तैयार कराएगी पराली से भरे 3,000 से अधिक गद्दे
- सेक्टर-12 कम्युनिटी सेंटर से अभियान का शुभारंभ, नि:शुल्क होगी सेवा
फोटो 07: सोनीपत के सेक्टर-12 स्थित कम्युनिटी सेंटर में जूट के गद्दे तैयार करते युवा। स्रोत: फाउंडेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सेवा प्रकल्प ''जीव दया'' के तहत स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ने विशेष महाअभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य सर्दियों में बेजुबान पशुओं को ठंड से बचाया है। कुत्तों सहित अन्य जरूरतमंद पशुओं के लिए 3,000 से अधिक जूट के गर्म गद्दे तैयार किए जा रहें हैं। एक माह तक चलने वाले इस सेवा प्रकल्प का शुभारंभ सेक्टर-12 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शनिवार को किया गया।
अभियान के तहत जूट की बोरियों में पराली भरकर गद्दे तैयार किए जा रहे हैं। पराली में प्राकृतिक रूप से गर्माहट बनाए रखने की क्षमता होती है, जिससे सर्द रातों में खुले में रहने वाले पशुओं को ठंड से राहत मिल सकेगी। इस सेवा कार्य में संस्था के सदस्य और बच्चे भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। सभी मिलकर तीन हजार से अधिक गद्दे तैयार करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। अभियान का संचालन अभिषेक कामरा और रमेश जैन कर रहे हैं। संस्था ने आमजन और पशु प्रेमियों से इस सेवा कार्य में सहयोग करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक बेजुबान पशुओं को सर्दी से बचाया जा सके। संस्था का संदेश है कि सेवा वही है, जो किसी के काम आए।
चार वर्षों से संस्था कर रही सेवा कार्य
फाउंडेशन चार वर्ष से सर्दियों में यह अभियान चला रही है। सेक्टर-12 कम्युनिटी सेंटर से बेजुबान जानवरों के लिए नि:शुल्क गद्दे प्राप्त कर सकता है। इसका इस्तेमाल वह अपने आसपास खुले में रहने वाले पशुओं के लिए रख सकता है। संस्था के सदस्य भी सड़कों के किनारे कुत्ते, गोवंश सहित अन्य जानवरों के लिए गद्दे रखवाने का काम करेंगे।
-