फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो का एलान, युवाओं को 50 फीसदी से अधिक टिकट देंगे : चौटाला

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के महाराजा अग्रसेन भवन में युवा इनेलो की जिला कार्यकर्ता बैठक के दौरान राष्ट्रीय प
विज्ञापन
- 2029 विधानसभा चुनाव की तैयारी, मेहनती युवाओं को मिलेगी जिम्मेदारी
विज्ञापन

- करण चौटाला बोले- गांव से बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा संगठन
फोटो 04:
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। वर्ष 2029 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने शुरू कर दी हैं। शनिवार को सेक्टर-14 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में युवा इनेलो की जिला कार्यकर्ता बैठक हुई। मुख्य अतिथि युवा इनेलो के राष्ट्रीय प्रभारी करण सिंह चौटाला ने चुनावों में 50 फीसदी से अधिक टिकट युवाओं को देने का एलान किया।
करण चौटाला ने कहा कि इनेलो युवाओं को केवल राजनीतिक कार्यक्रमों में भीड़ का हिस्सा नहीं बनाना चाहती, बल्कि उन्हें नेतृत्व और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदार बनाएगी। युवाओं को विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचाकर प्रदेश की नीतियां बनाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनावों को लेकर अभी से संगठनात्मक स्तर पर काम कर रही है। युवा कार्यकर्ताओं के काम की नियमित समीक्षा की जाएगी और मेहनत व समर्पण से काम करने वालों को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर बेरोजगारी और नशे के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाया जाएगा। युवाओं को बेहतर शिक्षा और खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नई शिक्षा नीति और खेल नीति लागू की जाएगी। युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र राठी और युवा जिला अध्यक्ष विकास मलिक ने संगठन मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में कुणाल गहलावत, सतपाल गोयल, ईशू दहिया, जितेंद्र करेवड़ी, मोहित चिटाना, प्रिंस राठी, साहिल मलिक, आशीष सुहाग, तुषार बंसल और आकाश पालीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी पर साधा निशाना
करण चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता का अहंकार स्थायी नहीं होता। मुख्यमंत्री को अपना घर और कार्यालय पंजाब में ही बना लेना चाहिए। उनका हरियाणा से कोई वास्ता नहीं रह गया है और वे पंजाब पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। आने वाले समय में जनता बेरोजगारी, महंगाई और किसानों व युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपना जवाब देगी।
विज्ञापन

-
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को किया सम्मानित
करण चौटाला ने बार एसोसिएशनों के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले इनेलो समर्थित अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। इनमें सोनीपत बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमित मलिक, गोहाना बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राहुल हसीजा, गन्नौर बार एसोसिएशन के सचिव योगेश उर्फ मोनू और संयुक्त सचिव सुजाता रानी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें