फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 10वीं में 94.62 फीसदी विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Mon, 13 May 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वीं कक्षा का शानदार परिणाम आने पर खुशी से झ
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रविवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसमें जिले का परीक्षा परिणाम 94.62 फीसदी रहा। शानदार परीक्षा परिणाम देख विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। बेहतर परीक्षा परिणाम के बाद भी जिला प्रदेश में 18वें स्थान पर रहा। गत वर्ष सोनीपत 65.61 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में 11वें स्थान पर था।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से मार्च में 10वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की गई थी। सोनीपत जिले में बनाए गए 84 परीक्षा केंद्रों पर 17095 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 16 हजार 176 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। जबकि 695 विद्यार्थियों को प्रदर्शन में सुधार के लिए (ईआईओपी) मौका दिया जाएगा। वहीं रिअपीयर की बात करें तो सोनीपत जिले के 273 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी, इनमें से 237 विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें 168 लड़कों में से 148 पास हुए हैं। वहीं 105 लड़कियों में से 89 उत्तीर्ण हुई हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड ने विद्यार्थियों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए 20 दिनों के अंदर आवेदन करने का समय दिया है।
नियमित के साथ ओपन के परिणाम में भी जिला 18वें स्थान पर

नियमित विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम के समान ही ओपन स्कूल से परीक्षा देने वाले जिले के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में भी सोनीपत प्रदेश में 18वें स्थान पर रहा। ओपन स्कूल से 466 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इसमें से 384 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। जबकि 82 फेल रहे। जिले का परिणाम 82.40 फीसदी रहा।
विज्ञापन

गत वर्षों का यह रहा परिणाम
वर्ष परिणाम
2023 65.61 फीसदी
2022 85.06 फीसदी
2021 100 फीसदी
2020 63.11 फीसदी
2019 60.92 फीसदी
2018 56.45 फीसदी
2017 62.94 फीसदी
वर्जन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी किए गए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले के विद्यार्थियों ने कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। जिले का परीक्षा परिणाम 94.62 फीसदी रहा है। जो गत वर्ष के मुकाबले 29.01 फीसदी अधिक है। विद्यार्थी 20 दिनों तक पुन: जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें