फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर में नेशनल हाइवे पर बने गड्ढे, अधिकारी बेपरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बारिश के चलते सड़कों की हालत खराब हो रही है। लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों की अनदेखी के चलते सड़कों पर बने गड्ढे हादसों का इंतजार कर रहे हैं। यहीं हाल शहर के बीच से गुजर रहे नेशनल हाइवे-334बी का है। रोहतक रोड रेलवे ओवरब्रिज से आईटीआई चौक तक सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बने हुए है। दिल्ली के टोल टेक्स से बचने के लिए रोजाना हजारों भारी वाहन गुरुग्राम, रेवाड़ी, राजस्थान, गुजरात की तरफ जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग कर रहे है। बारिश के चलते हुए गड्ढों की तरफ अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। उनकी लापरवाही का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में नेशनल हाइवे पर गड्ढे होना अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल खड़ा करता है। रोहतक रोड आरओबी से आईटीआई चौक पर बने गड्ढों को भरने के लिए कोई कदम तक नहीं उठाया गया। पिछले दिनों रोहतक रोड आरओबी पर बने गड्ढे में ईंटों से भरी ट्राली पलट गई थी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया था। उसके बाद पीडब्ल्यूडी ने उस गड्ढे को ईंटों से भर दिया था। फिर बारिश हुई तो वहां भी दोबारा गड्ढा बना गया है। वाहन चालक भी सड़कों पर गड्ढे होने पर वाहनों को धीमी गति से चला रहे हैं, ताकि हादसे न हो।
टोल टेक्स से बचने को भारी वाहन शहर से गुजर रहे
दिल्ली में टोल टेक्स ज्यादा होने से चालक अपने भारी वाहनों को शहर के अंदर से निकाल रहे है। सरकार व प्रशासन की ओर शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। गुरुग्राम, रेवाड़ी, राजस्थान, गुजरात की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को दिल्ली से टोल टेक्स से बचाया जा रहा है। इससे शहर की सड़कें टूट रही है। इससे शहर के लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण लगातार हादसे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें