फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के लिए 85 ने किए आवेदन, फैसला आज

Mon, 17 Mar 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव प्रक्रिया रविवार को शुरू कर दी, जिसका परिणाम सोमवार को आएंगे। खास बात यह है कि इस बार दो जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। इनमें एक सोनीपत व दूसरा गोहाना के लिए होगा। इनके लिए सेक्टर-8 स्थित कार्यालय में 85 कार्यकर्ताओं ने आवेदन जमा करवाए हैं। इनमें 40 सोनीपत व 45 आवेदन गोहाना के लिए प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक कार्यकर्ताओं से रविवार को आवेदन आमंत्रित किए गए। जिसके तहत रविवार को कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-8 स्थित भाजपा कार्यालय में अपने आवेदन जमा करवाए। दोपहर बाद 2 बजे तक आवेदन जमा करवाने का समय निर्धारित किया गया था। इस समय तक कुल 85 आवेदन प्राप्त किए गए। देर शाम तक आवेदनों की छंटनी का कार्य किया गया। छंटनी में सभी आवेदन सही पाए गए। प्राप्त आवेदनों में से अब सोमवार को शीर्ष नेतृत्व के साथ सलाह करने के उपरांत जिलाध्यक्ष के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया का नेतृत्व चुनाव अधिकारी एवं कैथल के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर व जिला प्रभारी सतीश नांदल ने किया।
गोहाना को अलग जिला बनाने पर चर्चा शुरू
जिलाध्यक्ष के नाम के साथ ही गोहाना को जिला बनाने पर भी चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में भाजपा ने संगठन स्तर पर बदलाव करते हुए अब गोहाना को अलग से जिला मान लिया है। जिसके तहत इस बार सोनीपत व गोहाना में अलग-अलग जिलाध्यक्ष होंगे। भाजपा की तरफ से संगठन स्तर पर गोहाना को अलग से जिला बनाए जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी गोहाना को अलग से जिला बनाए जाने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारों का कहना है कि भविष्य को देखते हुए भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है, जिसके तहत गोहाना को अलग जिलाध्यक्ष दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें