फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता : लड़कों में भिवानी ने सोनीपत को हराया

Mon, 17 Mar 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत के गांव चिरस्मी में सीनियर नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों क
विज्ञापन
गन्नौर। गांव चिरस्मी स्थित राजकीय स्कूल में आयोजित दो दिवसीय हरियाणा राज्यस्तरीय सीनियर नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पंचायत मंत्री एवं एम्योचर कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने शिरकत की। विधायक देवेंद्र कादियान विशिष्ट अतिथि पहुंचे। एम्योचर कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुलदीप दलाल, सचिव नसीब, जिलाध्यक्ष बलबीर पहल ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में भिवानी की टीम ने सोनीपत की टीम को 7-10 के अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में पलवल ने चरखी दादरी की टीम को 7 अंक से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीमों को मुख्यातिथि कृष्ण लाल पंवार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच संचालन प्राध्यापक जगबीर ने किया।

फोटो 18: सोनीपत के गांव चिरस्मी में सीनियर नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें