जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 83 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10374 तक पहुंच गई है। मंगलवार को 49 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 9708 मरीज ठीक हो चुके है और 613 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत टीडीआई किंग्सबरी में एक, ओमेक्स सिटी में एक, टीडीआई सिटी कुंडली में दो, एल्डिको काउंटी में एक, वर्धमान सोसायटी ग्रडानिया में दो, मॉडल टाउन में एक, कल्याण नगर में एक, सेक्टर-15 में तीन, दिल्ली कैंप में एक, कालूपुर में एक, अशोक विहार में एक, शिव कालोनी में एक, अशोक नगर में एक, सेक्टर-5 में एक, सेक्टर-23 में चार, सेक्टर-10 में एक, जैन बाग कालोनी में एक, ऋषि कालोनी में एक, इंदिरा कालोनी में एक, ककरोई रोड पर एक, मसद मोहल्ला में एक, सक्सेना अस्पताल में एक, जीवन नगर में एक, हलवाई हट्टा में एक, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में एक, इंद्रपुरी में दो, चार मरला में एक, सोनीपत में एक, साई कैंपस सोनीपत में एक गन्नौर के हरी नगर में एक, उमंग स्कूल गन्नौर में एक, गोहाना की राम गली में दो, विष्णु नगर में एक, पुरानी अनाज मंडी में दो, महम रोड पर एक, गोहाना में तीन, पुराना बस अड्डे पर एक व चोपड़ा कालोनी में एक मरीज मिला है।
ग्रामीण क्षेत्र के तहत गांव सेरसा में एक, बारोटा में एक, कुंडली में दो, बिधलान में एक, नकलोई में एक, ठसका में एक, भैंसवान कलां में एक, मुंडलाना में एक, भादौठी में एक, बड़ी गन्नौर में एक, कासंडी में एक, थाना कलां में एक, खरखौदा के वार्ड नंबर 10 में एक, खरखौदा के वार्ड नंबर 3 में एक, पिपली में एक, सैदपुर मंदिर में एक, रामपुर में एक, कुंडली में एक, जगदीशपुर में एक, भैंरा बांकीपुर में एक, पलड़ा में एक, बारोटा में तीन, बड़ी फेज-1 में एक व बड़ी रोड गन्नौर में एक मरीज मिला है।