शहर के मॉडल टाउन स्थित नर्सिंग होम संचालक के खाते ने ऑनलाइन ठगी कर 73620 रुपये निकाल लिए। ठगी का पता लगने पर चिकित्सक ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन स्थित मित्तल नर्सिंग होम संचालक डॉ. विजय मित्तल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। उसके खाते में दो लाख रुपये थे। उन्होंने अपना खाता चेक किया तो रुपये कम होने का शक हुआ। इसकी जानकारी के लिए उसने बैंक से खाते की स्टेटमेंट मंगवाई। बैंक स्टेटमेंट में 22 दिसंबर, 2020 को 73620 रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाया गया है। जबकि उन्होंने इस इस तरह का लेनदेन नहीं किया है। किसी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। उनके खाते से गलत तरीके से रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने ऑनलाइन ठगी करने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि खाते से हुई ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। जिसके बाद ठगों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।