भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ स्थित राष्ट्रीय उत्कृटता केंद्र में शनिवार से तीरंदाज एशियन गेम्स में चयन के लिए फाइनल ट्रायल देंगे। इससे पहले कोलकाता में ट्रायल-1 का आयोजन कर 64 तीरंदाजों का चयन किया गया था। उन्हीं के बीच मुकाबला कराकर एशियन गेम्स के लिए 16 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा। तीन दिवसीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के लिए साई सोनीपत में ही राष्ट्रीय शिविर लगाया जाएगा।
तीरंदाजी के हाई परफार्मेंस डायरेक्टर संजीवा सिंह ने बताया कि पहला ट्रायल 10 से 17 जनवरी तक कोलकाता में हुआ था। अब 18 से 20 फरवरी तक साई के बहालगढ़ केंद्र में फाइनल ट्रायल होगा। इसके विजेता तीरंदाज 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चीन में होने वाले एशियन गेम्स में भाग लेंगे। इन तीरंदाजों के अभ्यास के लिए साई सोनीपत में ही राष्ट्रीय कैंप लगाया जाएगा।
ये तीरंदाज देंगे ट्रायल
अतानु दास, तरुणदीप राय, यशदीप भोगे, भूमादेवरा धीरज, पार्थ सुशांत सालुके, सुखचैन सिंह, नीरज चौहान, प्रवीन जाधव, आकाश, सचिन वेदवान, जयंत ताल्लुकदार, मृणाल चौहान, तुषार शल्के, इंद्रचंद स्वामी, सोमेध विजय, सुखमणि भाभेरकर, संगीता, अंकिता भाक्त, भजन कौर, प्राची सिंह, सिमरनजीत कौर, मधु वेदवान, तनिषा वर्मा, रिद्धी, दीपिका कुमारी, निशा पूनिया, प्रमिला डेमरी, अंशिका सिंह, प्रियंका ठाकरान, सोनिया ठाकुर, अदिति जायसवाल, भागोरा भार्गवी, रजत चौहान, अभिषेक वर्मा, हर्ष, प्रथमेश समाधान जावेकर, कुशल दलाल, शेखर वेदवान, भगवानदास, ओजस प्रवीन, रिषभ यादव, अमित, अमन सैनी, कुंदरू, प्रथमेश भालचंद्र फुगे, संगमप्रीत सिंह बिस्ला, संतोष कुमार, कुलविंद्र सिंह, ज्योति सुरेखा, अदिति गोपीचंद स्वामी, तैनप्राथी चिकिथा, स्वाति दूधवाल, महक जकीर खान पठान, साक्षी चौधरी, मुस्कान किरार, ऐश्वर्या शर्मा, रागिनी मारको, सृष्टि सिंह, मोनाली, प्रगति, परणीतकौर, अवनीत कौर, निधि शर्मा और सुपियार।
एशियन गेम्स में चयन के लिए तीन दिन तक तीरंदाजों का ट्रायल होगा। 20 फरवरी को एशियन गेम्स में जाने वाली टीम का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद कैंप लगाकर कड़ा अभ्यास कराया जाएगा। ट्रायल व कैंप की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ी चाइना में होने वाली प्रतियोगिता में पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाएंगे।
-ललिता शर्मा, कार्यकारी निदेशक, साई, बहालगढ़