फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या के मामले में इनामी आरोपी मनप्रीत समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी, साथ में जानकारी देती एएसपी निकिता खट्टर। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव दोदवा में दो दिन पहले किसान की गोलियों से भूनकर हत्या के मुख्य आरोपी एवं पांच हजार इनामी मनप्रीत उर्फ गोलू को सीआईए-1 सोनीपत की टीम ने चार साथियों के साथ कुरुक्षेत्र के गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी गांव दोदवा का ही रहने वाला है। इसके अलावा उसके साथी अंकित गांव आंवली, नरेंद्र उर्फ बंटी गांव दोदवा, अमरदीप उर्फ भूरिया भिवानी के बलियानी और अनूप उर्फ चीता यूूपी के हाथरस जिले के बिरहा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करके छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव दोदवा में किसान राजेंद्र की 15 गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके भाई सोमबीर ने गांव के ही मनप्रीत उर्फ गोलू पर साथियों के साथ मिलकर राजेंद्र की हत्या करने का आरोप लगाया था। इसके बाद ग्रामीणों ने शुक्रवार को लाठ-जौली चौक पर सोनीपत रोड को जाम करके परिवार को सुरक्षा, आरोपियों की गिरफ्तारी व हथियार का लाइसेंस देने की मांग की थी। बाद में एएसपी निकिता खट्टर के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोलकर राजेंद्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
अब सीआईए-1 ने पांच हजार के इनामी बदमाश मनप्रीत उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। एएसपी निकिता खट्टर ने बताया कि दोदवा गांव का 18 वर्षीय युवक मनप्रीत उर्फ गोलू काला जठेड़ी गैंग का शार्प-शूटर है। वह गांव में हत्या करने के बाद अपने साथियों के साथ कुरुक्षेत्र में जाकर छिप गया था। शुरुआती पूछताछ में गोलू ने स्वीकार किया कि वह काला जठेड़ी गैंग के लिए काम करता है। वह राजू बसौदी का ज्यादा नजदीकी रहा है। गोलू के साथ ही उसके चारों साथी किसान की हत्या में शामिल रहे हैं। मनप्रीत ने राजेंद्र की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गांव के लोगों को धमकी दी थी। पुलिस ने चारों से रिमांड अवधि में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी इन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं आरोपी
- रोहतक के गांव सामण पुठी में जून 2021 में गोली मारकर युवक की हत्या का आरोप
- जून 2021 में रोहतक के सांपला में वाहन लूट की वारदात को दिया था अंजाम
- दिल्ली से काला जठेड़ी गैंग के कुलदीप फज्जा को जीटीबी अस्पताल से भगाने की घटना में अनूप उर्फ चीता के साथ था मनप्रीत
- गुरुग्राम में रवि जागसी के साथ मिलकर डबल मर्डर की घटना को दिया था अंजाम
- जून 2021 में पंजाब के भटिंडा में गैंगवार की घटना में रहा था शामिल
- दोदवा गांव में किसान राजेंद्र को गोली मारकर घायल करने की घटना मेें था वांछित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें