आजादी का अमृत महोत्सव की शृंखला में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से शुक्रवार को जैन विद्या मंदिर स्कूल में जिलास्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार-2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विजेता स्कूलों को प्रमाणपत्र वितरित किए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता एक ऐसा विषय है, जो प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ा हुआ है। अगर हम स्वच्छता को जीवन में अपनाएंगे तो एक स्वस्थ जीवन जी पाएंगे। इसलिए सभी को मिलकर यह संकल्प लेना होगा कि अपने स्कूलों, घर, आंगन, गली, मोहल्ले और गांव को स्वच्छ रखेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त शांतनु शर्मा ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्राप्त करने वाले स्कूलों के अध्यापकों को बधाई दी और कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए एक शिक्षक की अहम भूमिका रहती है। अगर बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे तो वे भी आगे जाकर एक अच्छे व शिक्षित समाज का निर्माण करेंगे। शिक्षा के साथ स्वच्छता के प्रति जो कार्य स्कूलों में किए जा रहे हैं, वो अपने आप में काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि सभी अपने स्कूल प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाएं, ताकि स्कूल को साफ-सुथरा रखना बच्चों के लिए आदत बन जाए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कौशल्या आर्य, जिला परियोजना संयोजक नवीन गुलिया, सहायक परियोजना संयोजक रामफल चौहान, रुपेंद्र पूनिया, जैन विद्या मंदिर के संचालक राकेश जैन मौजूद रहे।
जिला स्तर पर इन विद्यालयों को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार
जिलास्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार समारोह में माध्यमिक वर्ग में ग्रामीण क्षेत्र के तहत ओवरऑल अवार्ड राई ब्लॉक के मोती लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल व गांव अकबरपुर बारोट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर ब्लॉक के गांव भिगान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने प्राप्त किया। इसके अलावा माध्यमिक वर्ग में ही शहरी क्षेत्र में सोनीपत ब्लॉक के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने ओवरऑल अवार्ड प्राप्त किया। इसके साथ ही प्राथमिक वर्ग में ग्रामीण क्षेत्र के तहत ओवरऑल अवार्ड खरखौदा ब्लॉक के गांव फिरोजपुर बांगर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय, राई ब्लॉक के गांव लिवासपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय व गन्नौर ब्लॉक के गांव धतूरी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय ने प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग में शहरी क्षेत्र के अंतर्गत विश्वकर्मा कॉलोनी गोहाना स्थित राजकीय कन्या पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।
सब कैगेटरी में इन्हें किया पुरस्कृत
व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण कैटेगरी
प्राथमिक वर्ग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के गांव राणा खेड़ी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय व एसजे इंटरनेशल स्कूल, शहरी क्षेत्र के गढ़ी केसरी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय ने पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रकार व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण कैटेगरी में माध्यमिक वर्ग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के गांव करेवड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व शहरी क्षेत्र स्थित मॉडल टाउन स्कूल सोनीपत ने पुरस्कार प्राप्त किया।
कोरोना महामारी में बेहतरीन तैयारी व जिम्मेदारी
इस कैटेगरी में प्राथमिक वर्ग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के गांव मदीना स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल व गांव कंवाली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय ने तथा शहरी क्षेत्र कैटेगरी में कालूपुर स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल ने पुरस्कार प्राप्त किया। इसके साथ ही माध्यमिक वर्ग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के ज्ञानदीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व शहरी क्षेत्र के गांव राठधना स्थित रॉज वैली पब्लिक स्कूल ने पुरस्कार प्राप्त किया।
साबुन से हाथ धोने की कैटेगरी
प्राथमिक वर्ग में ग्रामीण क्षेत्र के गांव कुमासपुर स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय व गांव बहालगढ स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शहरी क्षेत्र के गीता विद्या मंदिर स्कूल ने पुरस्कार प्राप्त किया। इसी कैटेगरी में माध्यमिक वर्ग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के गांव सैदपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व शहरी क्षेत्र के मसद मोहल्ला स्थित राजकीय उच्च विद्यालय ने पुरस्कार प्राप्त किया।
विद्यालय के संचालन व अनुरक्षण कैटेगरी
प्राथमिक वर्ग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के गांव छतेहरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय व शहरी क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक विद्यालय गन्नौर ने पुरस्कार प्राप्त किया। इसी कैटेगरी में माध्यमिक वर्ग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के गांव ठसका स्थित राजकीय उच्च विद्यालय व शहरी क्षेत्र के देव मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल सोनीपत ने पुरस्कार प्राप्त किया।
बेहतरीन शौचालय व्यवस्था कैटेगरी
इसमें प्राथमिक वर्ग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के गांव गुहणा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा शहरी क्षेत्र के राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय इंद्रगढ़ी गोहाना ने पुरस्कार प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के ऋषिकुल विद्यापीठ सोनीपत ने पुरस्कार प्राप्त किया।
शुद्ध पेयजल व्यवस्था कैटेगरी
प्राथमिक वर्ग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के गांव गुढा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गांव सलीमसर माजरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गांव रोहणा स्थित राजकीय उच्च स्कूल व गांव गुहणा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय ने पुरस्कार प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल सोनीपत ने पुरस्कार प्राप्त किया।