फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दादा कुशाल सिंह दहिया का 351वां बलिदान दिवस 15 को, तैयारियों को लेकर बैठक

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के बढ़खालसा मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में बैठक करते दादा कुशाल सिंह दहिया आयोजन समिति - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोनीपत। दादा कुशाल सिंह दहिया का 351वां बलिदान दिवस 15 नवंबर को गांव बढ़खालसा स्थित मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को दादा कुशाल सिंह दहिया आयोजन समिति की ओर से बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर से पहुंचने वाले लोगों के आवागमन, ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। खेल, चिकित्सा और अधिवक्ता प्रकोष्ठ सहित विभिन्न विभागों को व्यवस्थाओं से संबंधित दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम संयोजक योगेश ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया के 351वें बलिदान दिवस को लेकर पूरे हरियाणा में तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है।
समिति के प्रधान वीर सिंह ने कहा कि राई और आसपास के गांवों में बलिदान दिवस को लेकर लोगों में उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। बैठक में शशि भूषण, महेंद्र दहिया, शामड़ी के प्रधान इंद्रपाल पंवार, ट्री मैन देवेंद्र सूरा सहित आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें