फोटाे: सोनीपत के गन्नौर स्थित मीशो कंपनी की एजेंसी में सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध। स्रोत: वी
गन्नौर। जय भारत काॅलोनी में चोरों ने मीशो कंपनी की एजेंसी को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। चोर कार्यालय से सामान व नकदी के अलावा मीशो कंपनी की अलग-अलग कीमत की शिपमेंट भी चोरी कर ली। चोरी की कुल कीमत 1 लाख 34 हजार 684 रुपये बताई गई है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें एक संदिग्ध नजर आ रहा है। गांव खेड़ी गुज्जर निवासी संदीप ने थाना बड़ी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने कार्यालय में रखा एक इन्वर्टर, दो बैटरियां और एचपी कंपनी का लैपटाॅप चोरी कर लिया। इसके साथ ही गल्ले में रखे 44 हजार रुपये भी ले गए। चोर मीशो कंपनी की अलग-अलग कीमत की शिपमेंट भी चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता ने चोरी हुई शिपमेंट की सूची पुलिस को सौंपी है, जिसके अनुसार उनकी कीमत 68684 रुपये है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।