फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज भेजकर छात्र के खाते से निकाले 32 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ठगों ने बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज भेजकर एक छात्र के खाते से 32 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस के शिकायत दर्ज नहीं करने पर छात्र ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही इसकी शिकायत गृहमंत्री से भी की है।
विज्ञापन

गन्नौर क्षेत्र के गांव बजाना खुर्द के रहने वाले दिशांत ने पुलिस को बताया कि वह बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। उसका खाता गोहाना के एसबीआई में है। दिशांत के चाचा के पास 21 अप्रैल को बिजली बिल नहीं जमा करने पर कनेक्शन काटने का एक मैसेज आया था। मैसेज में एक मोबाइल नंबर पर बात करने को कहा गया था। उसने उस मोबाइल नंबर पर बातचीत की। उस नंबर पर कोई दीपक बात कर रहा था। उसने बिल जमा कराने के लिए एक एप भेजकर उसको डाउनलोड करने को कहा। उसके बाद ओटीपी पूछ लिया। दिशांत ने बताया कि उस व्यक्ति ने साइबर ठगी करते हुए तीन बार में 31989 रुपये निकाल लिए। रुपये कटने का मैसेज आने पर उनको ठगी का पता लगा।
दिशांत ने बताया कि ठगी का पता लगने पर उसने सेक्टर-23 पुलिस चौकी को जानकारी दी। वहां पर पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। बाद में एसपी कार्यालय में पहुंचा। वहां उससे शिकायत ले ली। उसके बाद सेक्टर-23 चौकी में जाकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा। वह पौने आठ बजे पुलिस चौकी पर गए। वहां पर उसे बाहर बैठने को कहा गया। वह रात में पौने नौ बजे तक बाहर बैठा रहा। उसके बाद वह वापस लौट आया। उसने आनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसने गृहमंत्री को शिकायत भेजी। जिसके बाद एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें