फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए खोले जाएंगे 28 केंद्र, सिखाया जाएगा ककहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। समग्र शिक्षा अभियान के तहत अशिक्षित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए जिले में 28 केंद्र खोले जाएंगे। जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक एजुकेशन वालंटियर (ईवी) की नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए प्राप्त आवेदनों में से दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सहायक परियोजना संयोजक रूपेंद्र पूनिया ने बताया कि जिले में रहने वाले ऐसे बच्चे जो कभी स्कूल नहीं गए (आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रेन)। ऐसे बच्चों के लिए जिले में 28 केंद्र खोले जाने हैं। इसके लिए सर्वे का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। सभी केंद्रों पर ईवी नियुक्त करने के लिए दस्तावेजों की जांच का कार्य चल रहा है, जो तीन चरणों में 5 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद ईवी को संबंधित केंद्र पर नियुक्ति दे दी जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक ईवी बच्चों को शिक्षित करने का कार्य करेगा। पूनिया ने बताया कि केंद्र पर आने वाले सभी बच्चों को सरकार की तरफ से किताबें, वर्दी व स्टेशनरी दी जाएगी। इन केंद्रों पर बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही अन्य गतिविधियां भी करवाई जाएंगी।
इंसेट
प्रत्येक केंद्र पर 25 बच्चों को सिखाया जाएगा क.ख.ग
पूनिया ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर 25-25 बच्चों को लाया जाएगा। ये सभी बच्चे ऐसे होंगे, जो कभी स्कूल नहीं गए। केंद्र पर नियुक्त ईवी इन बच्चों को क.ख.ग (ककहरा) सिखाने का काम करेंगे। ताकि इन बच्चों को भी शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। पूनिया ने बताया कि ये सभी केंद्र 9 महीने तक चलेंगे। 9 महीने के बाद केंद्र पर शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी बच्चों का उनके स्तर के अनुसार स्कूलों में दाखिला दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जिले में 28 केंद्र खोले जाने हैं। इन केंद्रों पर एजुकेशन वालंटियर लगाने के लिए दस्तावेजों की जांच चल रही है, जो दो दिन बाद पूरी हो जाएगी। उसके बाद एजुकेशन वालंटियर की नियुक्ति कर बच्चों को शिक्षा देने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नवीन गुलिया, जिला परियोजना संयोजक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें