गोहाना में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हाथों में झाड़ू लेकर प्रदर्शन करते हुए। संवाद
- फोटो : गिलौला स्थित गैस एजेंसी पर पर सिलिंडर के लिए जुटी भीड़।
गोहाना। नगर पालिका कर्मचारी संघ गोहाना इकाई ने प्रधान प्रेम सिंह के नेतृत्व में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी झाड़ू उठाकर सड़कों पर उतरे और विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और समान काम का समान वेतन देने की मांग उठाई। इसके साथ ही पुरानी पेंशन योजना लागू करने, ठेकेदारी प्रथा बंद करने और न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये करने की भी मांग रखी। कर्मचारियों ने कहा कि 31 दिसंबर 2025 को हाई कोर्ट के आए आदेश को तुरंत लागू किया जाए। उनका कहना था कि लंबे समय से वे कम वेतन और अस्थायी नौकरी में काम कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर प्रेम सिंह के साथ सुंदर, तिलकराज, जितेंद्र, सीमा और जयंती सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।