फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारियों पर हमले के मामले में 25 पर केस

Sun, 21 Sep 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। संविदा सफाई कर्मचारियों और नगर निगम के सफाई नायक के बीच शुक्रवार को हुए विवाद के बाद तीन शिकायतें सिविल लाइन थाने मेें दी गई थीं। पीडब्ल्यूडी की शिकायत पर 25 कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सफाई कर्मचारियों की ओर दी गई शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जांच में वीडियो फुटेज सफाईकर्मी सफाई नायक एवं ठेकेदार को दौड़ाते दिख रहे हैं। कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के शीशे भी तोड़े थे। उसी आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने ठेका सफाई कर्मचारी प्रधान मुकेश टांक, मुकेश कर्मा, राहुल, सावन और युधिष्ठिर समेत 25 लोगों को नामजद किया है।
नगर निगम की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि ठेका सफाई कर्मचारियों ने निगम अधिकारी और ठेकेदारों को दौड़ा लिया। उनके साथ जमकर मारपीट की गई। सफाई निरीक्षक, सफाई नायक जब पीडब्ल्यूडी कार्यालय में घुसे तो सफाईकर्मियों ने पीछा किया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी उमेश कुमार ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की ओर से मिली शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तीसरी शिकायत की भी गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें