-पीड़ित ई-रिक्शा लेकर गया था, पत्नी कंपनी में ड्यूटी पर गई और बच्चे स्कूल में थे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव खटकड़ में चोर ई-रिक्शा चालक के घर से 22 हजार रुपये और 24 तोले चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पर कुंडली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव खटकड़ निवासी अशोक ने पुलिस को बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। वह दिन में रिक्शा लेकर चले गए। उनकी पत्नी कंपनी में ड्यूटी पर चली गई और बच्चे स्कूल में चले गए। चोर उनके घर में घुसकर 22 हजार रुपये व 24 तोले चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने में जुटी है।