फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोदाम का ताला तोड़कर 22 कट्टे डीएपी चोरी

Mon, 22 May 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव भैसवाल कलां में चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर 22 कट्टे डीएपी और सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ले गए। गोदाम के मालिक राज सिंह ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भैंसवाल कलां निवासी राज सिंह ने बताया कि उनका भैंसवाल गांव में डीएपी खाद का गोदाम है। चोरों ने 14 मई की रात में गोदाम का ताला तोड़कर 22 कट्टे डीएपी और सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ले गए। राज सिंह ने बताया कि चोरों ने पहले कैमरे की तार तोड़ी और बाद में गोदाम के ताले तोड़कर 22 कट्टे डीएपी चोरी किया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें