फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सास के साथ बाजार से लौट रही महिला का मंगलसूत्र झपटा

Mon, 22 May 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-14 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मोड़ पर बाइक सवार झपटमार ने महिला का सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। महिला अपनी सास के साथ बाजार से लौट रही थी। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चिंतपूर्णी कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी रुपाली और मां शनिवार देर शाम बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। सेक्टर-14 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मोड़ पर बाइक सवार युवक ने उनकी पत्नी का ढाई तोले सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। पत्नी ने शोर मचाया, लेकिन झपटमार भाग गया। पत्नी ने इस बारे में उनको अवगत करवाया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में लगातार हो रही वारदात

14 मई को सेक्टर-14 में सास के साथ घूमने निकली महिला के गले से चेन झपटी

6 मई को सेक्टर-15 थाना क्षेत्र में इंजीनियर की पत्नी के गले से चेन झपटी

6 मई को ही सेक्टर-12 में रेलवे अधिकारी की पत्नी के गले से चेन झपटी

6 अप्रैल को सेक्टर-15 में बेटी को ट्यूशन से लेकर घर आ रही शिक्षिका की चेन झपटी

8 मार्च को महाराणा प्रताप चौक पर सब्जी लेने जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपटी

महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटने की शिकायत मिली थी। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द झपटमार का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

आशु राव, थाना प्रभारी सेक्टर-27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें