फोटो 42: सोनीपत के आईटीआई में जिला रोजगार कार्यालय की ओर से आयोजित शिविर में पहुंचे युवा। स्रोत
- फोटो : अमर उजाला
सोनीपत। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार विभाग की योजनाओं के बारे में बताना था।
जिला रोजगार अधिकारी सविता लांबा ने छात्रों को रोजगार विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही युवाओं को सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के तरीकों, कॅरिअर मार्गदर्शन, कौशल प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। शिविर में लगभग 212 युवाओं ने भाग लिया। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एलआईसी, पुखराज हेल्थकेयर व पीएसएन जैसी कंपनियों को भी आमंत्रित किया गया। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के अतिरिक्त निदेशक हितेन्द्र, सहायक रोजगार अधिकारी कनव, आंकड़ा सहायक सुमित कुमार भी मौजूद रहे।