फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थारी एक वोट करेगी दो काम, एमपी बणके लाऊंगा चौधर: भूपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि थारी एक वोट दो काम करेगी। पहले एमपी बणके दिल्ली जाऊंगा और फिर चंडीगढ़ में थारी चौधर लाकर दूंगा। इसलिए इस वोट के महत्व को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे सोनीपत व खरखौदा शहर को भी मेट्रो से जोड़ा जाएगा। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा शनिवार को गांव फरमाणा से सोनीपत शहर तक रोड शो निकालते हुए लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस बार का चुनाव सोनीपत के लिए बेहद खास है। यह लोकसभा चुनाव इलाके की चौधर और विकास की पटकथा लिखेगा। इसके साथ में यह भी तय करेगा कि कुछ महीने बाद प्रदेश में राज कौन करेगा। उन्होंने बुजुर्गों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह उनकी तकलीफ को समझते हैं। इसलिए इस बार थारा राज बणते ही, खाट पर बैठे बुजुर्ग को पेंशन देंगे। ताकि बैंक की लाइन में नहीं लगना पड़े। इसके बाद शहर में पहुंचकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनका सपना था कि दिल्ली के चारों ओर प्रदेश के हर कोने में मेट्रो ट्रेन की सेवा पहुंचे। लेकिन सोनीपत में यह काम अधूरा रह गया था। इस बार सत्ता में आते ही सबसे पहले सोनीपत में मेट्रो ट्रेन आएगी। बवाना के रास्ते खरखौदा तक मेट्रो लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस राज आने पर जीएसटी का सरलीकरण किया जाएगा, ताकि व्यापारियों को कोई तकलीफ नहीं हो। शहर में पहुंचे हुड्डा का करीब 40 से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया। पूर्व सीएम हुड्डा ने भावुक होते हुए कहा कि अगर वह भी सोनीपत की भलाई नहीं कर सकते तो फिर दूसरा कोई भी उनका हिमायती नहीं हो सकता है।
सुसराल में दामाद का हुआ सम्मान
खरखौदा हलके में दहिया गोत्र के गांव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत किया गया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा फरमाणा से दहिया खाप के गांव बिधलान मोड, सिलाना, सिसाना, खरखौदा शहर, पिपली, सैदपुर, जटौला, हलालपुर, नाहरा, मंडोरा, कंवाली, रोहट, हरसाना मोड़, लहराड़ा, बैंयापुर होते हुए शहर में पहुंचे। इसके बाद सुभाष चौक, गीता भवन चौक, मिशन चौक, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली, सेक्टर 23, पुलिस लाइन, छोटूराम चौक, पुरखास अड्डा, दयाल चौक, बस स्टैंड, मुरथल अड्डा, सेक्टर 14 मार्केट, सिक्का कालोनी, मामा भांजा चौक, ओल्ड डीसी रोड होते हुए वापस एटलस कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक, विधायक जयवीर वाल्मीकि, संतकुमार, देवराज दीवान, सुखबीर फरमाणा, अनिल ठक्कर, रवि परूथी, सुरेंद्र दहिया, मोहन मदान, नीलकंठ मुखीजा, डॉ. ओपी परूथी, शील मलिक, अशोक छाबड़ा, प्रेम गुप्ता, पवन गोयल, कमल हसीजा, लक्ष्मीनारायण तनेजा, प्रदीप गौतम, प्रेम अत्री, अशोक सरोहा, निखिल मदान, राजकुमार कटारिया, कंवर सिंह खत्री, जोगेंद्र दहिया, मनोज रिढाऊ, सतबीर निर्माण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें