फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश से खेल रत्न के लिए 2 तो अर्जुन अवार्ड के 6 खिलाड़ी दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खेलों में देश के सर्वोच्च पुरस्कारों की दावेदारी में प्रदेश के खिलाड़ी सबसे आगे खड़े दिख रहे हैं। प्रदेश के 2 खिलाड़ियों के नाम खेल रत्न तो 6 खिलाड़ियों के अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजे गए हैं। इस बार भारतीय कुश्ती संघ को खेल रत्न के लिए कोई दावेदार नहीं मिला है। संघ ने केवल अर्जुन अवॉर्ड के लिए चार नाम भेजे हैं। यह भी प्रदेश के लिए उपलब्धि है कि सभी चार खिलाड़ी हरियाणा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

वहीं शूटिंग में वर्ल्ड चैंपियन अंकुर मित्तल व अंजुम मुद्गिल का नाम खेल रत्न के लिए भेजा गया है तो हॉकी संघ से भारतीय टीम की पूर्व कप्तान दीपिका ठाकुर का नाम गया है। यह भी माना जा रहा है कि इनमें से कई खिलाड़ियों को सम्मान मिलना तय है, क्योंकि उनका प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है और अंकों के आधार पर भी वे काफी आगे हैं।
खेलों के सर्वोच्च पुरस्कार खेल रत्न व अर्जुन अवॉर्ड के लिए सभी संघों से नाम मांगे गए थे। जिनको संघों ने केंद्रीय खेल मंत्रालय को भेज दिया है। जहां पिछले कई साल से खेल रत्न पहलवानों की झोली में पहुंच रहा था, वहीं इस बार खेल रत्न से पहलवानों की झोली खाली रहेगी। लेकिन अर्जुन अवॉर्ड के लिए कुश्ती में ओलंपिक का टिकट कटा चुकी जींद की अंशु मलिक, सोनीपत के रवि दहिया, झज्जर के दीपक पूनिया के अलावा सोनीपत की सरिता का नाम संघ ने भेजा है। शूटिंग में सोनीपत के रहने वाले वर्ल्ड चैंपियन अंकुर मित्तल का नाम दोबारा से खेल रत्न के लिए भेजा गया है, क्योंकि नंबर के आधार पर वह अभी सबसे आगे चल रहे हैं। अर्जुन अवॉर्ड के लिए पानीपत के शूटर अभिषेक वर्मा का गया है। इनके अलावा हॉकी में भारतीय टीम की कप्तान रही यमुनानगर की दीपिका ठाकुर का नाम खेल रत्न के लिए भेजा गया है। हालांकि दीपिका ठाकुर अभी टीम में नहीं खेल रही है, लेकिन खेल रत्न के लिए पिछले प्रदर्शन के आधार वह सभी से आगे रही। हॉकी में अर्जुन अवॉर्ड के लिए कुरुक्षेत्र की नवजोत कौर का नाम गया है। खेल रत्न व अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों के नाम केंद्रीय खेल मंत्रालय की कमेटी तय करेगी और इनमें से कई को सम्मान दिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
पिछले कई साल से पहलवानों को खेल रत्न मिल रहा था, लेकिन इस बार कुश्ती में खेल रत्न के लिए किसी का नाम नहीं भेजा गया है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए चार नाम भेजे गए है, जिनमें से तीन पहलवान ऐसे है जो ओलंपिक में जगह बना चुके है और उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है।
-विनोद तोमर, संयुक्त सचिव भारतीय कुश्ती संघ
--
शूटर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है और देश के लिए काफी मेडल जीत रहे है। जिसको देखते हुए उम्मीद है कि खेल रत्न व अर्जुन अवॉर्ड हमारे शूटरों को मिलेंगे।
विज्ञापन

-अशोक मित्तल, महासचिव हरियाणा राइफल शूटिंग एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें